फर्म के विघटन पर हिसाब का निपटारा Settlement of Accounts of Dissolution of Firm )
साझेदारों के बीच स्पष्ट ठहराव के अभाव में फर्म की समाप्ति पर फर्म के हिसाब - किताब का निपटारा करने के लिये निम्नलिखित वैधानिक व्यवस्था है -
( अ ) फर्म की सभी हानियाँ एवं कमियाँ सबसे पहले फर्म के लाभ से , इसके बाद साझेदारों को पूँजी से तथा आवश्यकता पड़ने पर साझेदारों द्वारा अतिरिक्त राशि लाकर पूरी की जायेंगी ।
( ब ) फर्म की सम्पत्तियों को बेचने पर प्राप्त होने वाली राशि एवं साझेदारों द्वारा लाई गई राशि का उपयोग निम्नलिखित क्रम में किया जायेगा
( i ) फर्म के बाहरी ऋणों का भुगतान करने में ,
( ii ) साझेदारों द्वारा फर्म को दिये गए ऋणों के भुगतान में ,
( iii ) इसके बाद साझेदारों को उनके पूँजी आधिक्य को वापस करने में ,
( iv ) और यदि अब भी कुछ राशि शेष है तो यह साझेदारों में उनके लाभ अनुपात में वितरित की जायेगी ।
Comments
Post a Comment