लाभ - हानि वितरण ( नियोजन ) खाता
( Profit & Loss Appropriation Account )
एकाकी व्यापार में लाभ - हानि खाते का शेष सीधे व्यापारी के पूँजी खाते में अन्तरित कर दिया जाता है , किन्तु साझेदारी में लाभ - हानि खाते का शेष लाभ - हानि वितरण खाते में अन्तरित किया जाता है जिससे कि - - व्यवसाय को लाभ अथवा हानि का वितरण साझेदारों के मध्य किया जा सके । यह खाता लाभ - हानि खाते का ही अनुवर्ती रूप है । इस खाते के जमा पक्ष में व्यवसाय का शुद्ध लाभ शेष ला / ग के रूप में लिखा जाता है और यदि हानि हो तो नाम पक्ष में शेष ला / ग के रूप में लिखी जाती है । इसके पश्चात् इस खाते में साझेदारों से सम्बन्धित उन व्यवहारों का समायोजन किया जाता है जिनसे वितरण करने योग्य लाभ अथवा हानि प्रभावित होती है , जैसे — पूँजी पर ब्याज , वेतन , कमीशन आदि नाम पक्ष में तथा आहरण पर ब्याज , माल का आहरण आदि जमा पक्ष में लिखे जाते हैं , तत्पश्चात् खाते का शेष पूर्व निश्चित लाभ - हानि विभाजन अनुपात में साझेदारों के पूँजी | खातों या उनके चालू खातों में अन्तरित कर दिया जाता है ।
लाभ - हानि वितरण खाते को लाभ - हानि समायोजन खाता भी कहा जाता है , क्योंकि छूटे हुए समस्त समायोजन इस खाते में कर दिये जाते हैं जिससे कि व्यवसाय के वास्तविक शुद्ध लाभ या शुद्ध हानि का विभाजन किया जा सके । इस खाते को लाभ - हानि नियोजन खाता भी कहा जाता है । लाभ - हानि वितरण खाता - प्रारूप -
लाभ - हानि वितरण खाता
( Profit & Loss Appropriation A / c )
( . . . . . . . . . . . . . समाप्त वर्ष का For the year ending . . . . . . . . )
विवरण ( Particulars )
शेष ला / ग हानि ( To Bala . b / d )
पूँजी पर ब्याज ( To Interest on Capital A / c )
A ........
B.........
वेतन / कमीशन
( To Salary / Commission )
A . . . . .
B . . . . . .
ऋण पर ब्याज ( To Int . on Loan ) लाभ -
पूँजी खाता या चालू खाता से ( To Cap . A / c or Current A / c )
A ........
B..........
विवरण
( Particulars )
शेष ला / ग लाभ ( By Bala . b / d )
आहरण ( माल ) खाता को
[ By Drawings ( Goods A / c ) ]
A............
B............
आहरण पर ब्याज खाता को
( By Interest on Drawings ) A . . . . . . . . . . . . . . B . . . . . . . . . . . . . .
हानि -
पूँजी खाता या चालू खाता को
( By Cap . A / c or Curre . A / c )
A..............
B...............
Comments
Post a Comment