Skip to main content

प्रारम्भिक व अन्तिम चिट्ठा तैयार करना ( Preparation of opening & Closing Balance Sheet )

प्रारम्भिक व अन्तिम चिट्ठा तैयार करना ( Preparation of opening & Closing Balance Sheet )

 प्रारम्भिक चिट्ठा तैयार करना ( Preparation of opening Balance Sheet )

 गैर - व्यापारिक संस्थाओं की स्थापना का मूल उद्देश्य लाभ कमाना नहीं होता वरन् समाज सेवा होता है , अतः इन संस्थाओं की अपनी कोई निजी पूँजी नहीं होती । ये संस्थाएँ अपनी प्रतिवर्ष की वार्षिक बचत को एकत्रित कर बचत का संचय करती हैं यही संचय सामान्य संचय ( General Reserve ) कहलाता है । जिसे हम बोलचाल की भाषा में पूँजी कहते हैं । 

आय - व्यय खाता तैयार करने के बाद चिट्ठा बनाया जाता है , किन्तु चिट्ठा बनाने के पूर्व वर्ष की प्रारम्भिक पूँजी राशि का ज्ञान होना आवश्यक है । यदि प्रश्न में वर्ष के प्रारम्भ का चिट्ठा दिया गया हो तो पूँजी इस चिट्ठे से प्राप्त हो जाती है , किन्तु यदि यह चिट्ठा प्रश्न में न दिया गया हो तो प्रारम्भिक सम्पत्तियों व दायित्वों की उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रारम्भिक चिट्ठा तैयार कर पूँजी ज्ञात करनी होगी । अत : वर्ष की प्रारम्भिक ( या गत वर्ष की ) सम्पत्तियों तथा दायित्वों की उपलब्ध जानकारी के आधार पर बनाये गए चिट्ठे को ही प्रारम्भिक चिट्ठा कहते हैं । इस चिट्ठे को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य प्रारम्भिक पूँजी ज्ञात करना है । वास्तव में यह गत वर्ष का चिट्ठा ही होता है । प्रारम्भिक सम्पत्तियों के योग में से प्रारम्भिक दायित्वों का योग घटा देने पर प्राप्त होने वाला अतिरेक ही पूँजी है । अत : सूचनानुसार -
 
पूँजी = प्रारम्भिक सम्पत्ति योग - प्रारम्भिक दायित्व योग

उदाहरण - निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 1 जनवरी , 1998 का चिट्ठा तैयार कीजिए - 
1 . रोकड़ शेष 31 - 12 - 97 – 3 , 000 रु . , 31 - 12 - 98 – 1 , 500 रु . ।
 2 . 1 - 1 - 98 को सम्पत्तियाँ - भवन 10 , 000 रु . ; उपस्कर 2 , 000 रु . व लेखन सामग्री स्टॉक 500 रु . था ।
 3 . अदत्त व्यय 1 - 1 - 98 - 400 रु . , 31 - 12 - 98 - 200 रु . था ।

 हल : 
चिट्ठा ( 1 - 1 - 1998 को )

दायित्व 

अदत्त व्यय                  400
पूँजी ( संतुलित शेष ) 15,100
                            15,500

सम्पत्तियाँ              
 
 रोकड़ शेष             3,000
भवन                   10,000
उपस्कर                  2,000
 लेखन सामग्री स्टॉक    500 
                          15,500   

प्रारम्भिक पूँजी = 15 , 500 रु . - 400 रु . = 15 , 100 रु .
 रोकड़ शेष - गत वर्ष की अन्तिम रोकड़ ही चालू वर्ष की प्रारम्भिक रोकड़ होती है |

Comments

Popular posts from this blog

प्राप्ति - भुगतान खाते की विशेषताएँ ( Characteristics of Receipts and Payments Account )

प्राप्ति - भुगतान खाते की विशेषताएँ  ( Characteristics of Receipts and Payments Account )  प्राप्ति - भुगतान खाते की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं -  1 . खाते का प्रकार - प्राप्ति - भुगतान खाता एक वास्तविक खाता ( Real account ) है । अत : इसमें वास्तविक खाते के नियम के अनुसार लेन - देन लिखे जाते हैं ।  2 . खाते का निर्माण - प्राप्ति - भुगतान खाते का निर्माण वित्तीय वर्ष के अन्त में किया जाता है ।  3 . पूँजीगत व आगमगत - प्राप्ति - भुगतान खाते में समस्त नगद लेन - देन चाहे वे पूँजीगत हों या आगमगत , लिखे जाते हैं ।  4 . रोकड़ बही का सारांश - प्राप्ति - भुगतान खाता रोकड बही का सारांश है तथा जिसका निर्माण रोकड़ बही के आधार पर ही किया जाता है ।  5 . खाते का शेष - प्राप्ति - भुगतान खाते का शेष सामान्यत : डेबिट होता है जो वर्ष के अन्त में संस्था में उपलब्ध रोकड़ को प्रकट करता ।  प्राप्ति - भुगतान खाता आर्थिक स्थिति का द्योतक नहीं है ( Receipts & Payment A / c does not show the economic status ) -   प्राप्ति - भुगतान खाते से किसी गैर - व्यापार...

साझेदारी संलेख ( Partnership Deed )

साझेदारी संलेख  ( Partnership Deed )  अर्थ ( Meaning ) — साझेदारी संलेख , फर्म के साझेदारों के बीच किया गया एक ऐसा अनुबन्ध या समझौता है जिसमें साझेदारी के व्यापार को चलाने की शर्तों और नियमों का उल्लेख रहता है । साझेदारी की विशेषताओं में यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि साझेदारी , फर्म के साझेदारों के मध्य अनुबन्ध है , जो कि लिखित या मौखिक हो सकता है । अनुबन्ध का लिखित होना साझेदारों के हित में होता है , क्योंकि भविष्य में होने वाले विवादों पर अनुबन्ध की शर्तों के अनुसार उसका निपटारा आसानी से किया जा सकता है ।  साझेदारी संलेख की प्रमुख बातें -  साझेदारी संलेख में प्राय : निम्नलिखित बातों का स्पष्ट उल्लेख होता है -   ( i ) फर्म का नाम एवं पता । ( ii ) साझेदारों के नाम एवं पते । ( iii ) व्यवसाय का क्षेत्र एवं व्यवसाय का स्वरूप । ( iv ) साझेदारों की अवधि । ( v ) साझेदारों की पूँजी एवं प्रत्येक साझेदार का फर्म में हिस्सा । ( vi ) पूँजी लेखों को रखने की विधि । ( vii ) लाभ - हानि का अनुपात । ( viii ) साझेदारों द्वारा ऋण का लेना तथा देना । ( ix ) साझेदार द्वार...

स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता ( Memorandum Revaluation Account )

स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता ( Memorandum Revaluation Account ) - नये साझेदार के प्रवेश पर जब सभी साझेदार यह निर्णय करें कि सम्पत्ति व दायित्व अपने प्रारम्भिक मूल्य पर ही दिखाये जायेंगे अर्थात् पुनर्मूल्यांकन के बाद के मूल्य पर नहीं दिखाये जायेंगे तब स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता बनाया जाता है । यह खाता दो भागों में बँटा होता है इसके पहले भाग में पुनर्मूल्यांकन खाता की तरह लेखांकन किया जाता है तथा दूसरे भाग में पहले भाग के विपरीत दिशा में लेखे किये जाते हैं , अर्थात् जिन लेखों को पहले भाग में डेबिट किया । गया वे क्रेडिट में और जो लेखे क्रेडिट में हैं वे डेबिट में लिखे जाते हैं । इस खाते के पहले भाग का शेष पुराने साझेदारों के पुराने अनुपात में उनके पूँजी लेखों में अन्तरित किया जाता है तथा दूसरे भाग का शेष नये सहित सभी साझेदारों के उनके नये अनुपात में अन्तरित कर दिया जाता है ।