Skip to main content

ह्रास आयोजन की आवश्यकता या उद्देश्य ( Necessity of Providing for Depreciation )

ह्रास आयोजन की आवश्यकता या उद्देश्य 
( Necessity of Providing for Depreciation )

किसी सम्पत्ति के सम्बन्ध में हास के लिये आयोजन करने की आवश्यकता निम्न कारणों से होती है -

1 . लाभ - हानि का सही निर्धारण ( To determine profit or loss ) - स्थायी सम्पत्ति के मूल्य में होने वाली कमी वित्तीय वर्ष के लाभ - हानि खाते के विकलन पक्ष में दर्शायी जाती है . इससे उस वर्ष का वास्तविक लाभ ज्ञात होता है , यदि ऐसा न किया जाय तो मशीनों की घिसावट से उत्पन्न हानि की गणना नहीं हो पायेगी और शुद्ध लाभ सही नहीं होगा । चूँकि सम्पत्तियों का प्रयोग व्यापारिक कार्यों में किया जाता हैं , अत : हास को व्यापारिक व्यय मानकर लेखा करना आवश्यक हास होता है । 

2 . सही आर्थिक - स्थिति के लिए ( To show the assets at their fair value ) - व्यापार की आर्थिक स्थिति का ज्ञान चिठे में दर्शाये गये विवरण से होता है । यदि स्थायी सम्पत्ति , जैसे मशीन का मूल्य चिट्ठे में बिना ह्रास घटाये दर्शाया जायेगा और इसकी व्यवस्था लाभ - हानि खाते से नहीं की जायेगी , तो व्यापार का चिट्ठा सुदृढ़ आर्थिक - स्थिति नहीं बतलायेगा , जबकि वास्तव में वह दिखावा होगा । मशीनें या सम्पत्तियाँ परानी होने के बाद कम कीमत की हो जाती हैं । इसलिये इनके मूल्य की कमी की व्यवस्था ' हास ' के रूप में की जानी चाहिए ।

3 . उत्पादन व्ययों का सही लेखा ( Real account of production expenses ) - सभी सम्पत्तियों के प्रयोग में आने के कारण घिसावट होती है और उनसे व्यापार को लाभ होता है , इसलिए उनको घिसावट के मूल्य की व्यवस्था व्यापारिक व्ययों के रूप में अनिवार्यतः करनी चाहिए । यदि इसका लेखा नहीं किया गया तो उत्पादन व्ययों का लेखा अधूरा रह जायेगा और व्यापार में दर्शाया गया लाभ अनावश्यक रूप से अधिक दिखलायी देगा ।

4 . सम्पत्ति की पुनर्स्थापना के लिए ( To provide for replacement of nssets ) - व्यापार में जितनी भी कीमत की सम्पत्तियों का प्रयोग किया जाय , वे कुछ समय के बाद कार्य करना बन्द कर देती हैं या चलन से बाहर हो जाती हैं या दुर्घटना में पूर्णत : नष्ट हो जाती हैं , तब व्यापारी के सामने यह समस्या उत्पन्न हो जाती है कि इतनी बड़ी रकम ( अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु ) कहाँ से जुटाये , यदि वह रकम व्यापार से निकाले तो व्यापार पर आर्थिक संकट आ सकता है , इसलिए सम्पत्ति के जीवनकाल में ही लाभ में से थोड़ी - थोडी रकम निकालकर बड़ी रकम व्यापारी इकट्ठी कर लेता है और आवश्यकता पड़ने पर तुरन्त बिना किसी परेशानी के नये यन्त्र या सम्पत्ति को प्रतिस्थापित कर सकता है ।

5 . पूँजी की कमी के विरुद्ध सुरक्षा ( To safeguard against reduction of share capital )- सम्पत्ति के प्रयोग से उसके मूल्य में कमी हो जाती है , इस प्रकार विनियोग की गयी पूँजी भी कम हो जाती है , अत : इस मूल्य की कमी की व्यवस्था करके सम्पत्तियों का पुस्त - मूल्य उसके वास्तविक - मूल्य के बराबर कर लिया जाता है ।

6 . वास्तविक लागत निकालने के लिए ( To calculate real cost ) - सम्पत्तियों के प्रयोग से लाभ में । वृद्धि होती है , इसलिए उनके मूल्य की कमी का लेखा उत्पादन की लागत निकालते समय किया जाना चाहिए , अन्यथा उत्पादित वस्तु की वास्तविक लागत ज्ञात नहीं हो पायेगी । 

7 . वैधानिक आवश्यकताओं की पूर्ति ( To provide for compliance of legal provisions ) - व्यापारी के द्वारा ह्रास की व्यवस्था किये जाने पर उसे आयकर अधिनियम के अन्तर्गत छूट प्रदान की जाती है इसलिए व्यापारी को ह्रास की व्यवस्था करनी चाहिए । वैसे भी कम्पनी अधिनियम के अन्तर्गत यह अनिवार्य है कि विभाजन योग्य आय की गणना करने से पूर्व सम्पत्तियों पर ह्रास की समुचित व्यवस्था कर ली जानी चाहिए । 

8 . व्यावसायिक सुदृढ़ता हेतु ( For professional stability ) - व्यापार की आन्तरिक स्थिति को सुदृढ़ता के लिए व्यापारी कई गुप्त कोषों का निर्माण करता है । इस प्रकार के कोषों में वृद्धि के लिए व्यापारी एक हास कोष भी बनाता है ।

9 . आधुनिक मशीनों के क्रय हेतु ( For purchasing modern imachinery ) - व्यापारी हास की व्यवस्था कर इसमें रखे गये धन का प्रयोग आधुनिक एवं नयी तकनीकी वाली मशीनों को क्रय करने में कर सकता है । प्रतियोगी युग में व्यापारी सफलता प्राप्त करने के लिए कम से कम लागत पर वस्तुओं का निर्माण करना चाहता है , इसीलिए वह पुरानी मशीनों को हटाकर आधुनिक मशीनें लगाता है । इसके लिए उसे धन की आवश्यकता होती है , जिसकी पूर्ति के लिए हास कोष बहुत सहायक होते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

प्राप्ति - भुगतान खाते की विशेषताएँ ( Characteristics of Receipts and Payments Account )

प्राप्ति - भुगतान खाते की विशेषताएँ  ( Characteristics of Receipts and Payments Account )  प्राप्ति - भुगतान खाते की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं -  1 . खाते का प्रकार - प्राप्ति - भुगतान खाता एक वास्तविक खाता ( Real account ) है । अत : इसमें वास्तविक खाते के नियम के अनुसार लेन - देन लिखे जाते हैं ।  2 . खाते का निर्माण - प्राप्ति - भुगतान खाते का निर्माण वित्तीय वर्ष के अन्त में किया जाता है ।  3 . पूँजीगत व आगमगत - प्राप्ति - भुगतान खाते में समस्त नगद लेन - देन चाहे वे पूँजीगत हों या आगमगत , लिखे जाते हैं ।  4 . रोकड़ बही का सारांश - प्राप्ति - भुगतान खाता रोकड बही का सारांश है तथा जिसका निर्माण रोकड़ बही के आधार पर ही किया जाता है ।  5 . खाते का शेष - प्राप्ति - भुगतान खाते का शेष सामान्यत : डेबिट होता है जो वर्ष के अन्त में संस्था में उपलब्ध रोकड़ को प्रकट करता ।  प्राप्ति - भुगतान खाता आर्थिक स्थिति का द्योतक नहीं है ( Receipts & Payment A / c does not show the economic status ) -   प्राप्ति - भुगतान खाते से किसी गैर - व्यापार...

साझेदारी संलेख ( Partnership Deed )

साझेदारी संलेख  ( Partnership Deed )  अर्थ ( Meaning ) — साझेदारी संलेख , फर्म के साझेदारों के बीच किया गया एक ऐसा अनुबन्ध या समझौता है जिसमें साझेदारी के व्यापार को चलाने की शर्तों और नियमों का उल्लेख रहता है । साझेदारी की विशेषताओं में यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि साझेदारी , फर्म के साझेदारों के मध्य अनुबन्ध है , जो कि लिखित या मौखिक हो सकता है । अनुबन्ध का लिखित होना साझेदारों के हित में होता है , क्योंकि भविष्य में होने वाले विवादों पर अनुबन्ध की शर्तों के अनुसार उसका निपटारा आसानी से किया जा सकता है ।  साझेदारी संलेख की प्रमुख बातें -  साझेदारी संलेख में प्राय : निम्नलिखित बातों का स्पष्ट उल्लेख होता है -   ( i ) फर्म का नाम एवं पता । ( ii ) साझेदारों के नाम एवं पते । ( iii ) व्यवसाय का क्षेत्र एवं व्यवसाय का स्वरूप । ( iv ) साझेदारों की अवधि । ( v ) साझेदारों की पूँजी एवं प्रत्येक साझेदार का फर्म में हिस्सा । ( vi ) पूँजी लेखों को रखने की विधि । ( vii ) लाभ - हानि का अनुपात । ( viii ) साझेदारों द्वारा ऋण का लेना तथा देना । ( ix ) साझेदार द्वार...

स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता ( Memorandum Revaluation Account )

स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता ( Memorandum Revaluation Account ) - नये साझेदार के प्रवेश पर जब सभी साझेदार यह निर्णय करें कि सम्पत्ति व दायित्व अपने प्रारम्भिक मूल्य पर ही दिखाये जायेंगे अर्थात् पुनर्मूल्यांकन के बाद के मूल्य पर नहीं दिखाये जायेंगे तब स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता बनाया जाता है । यह खाता दो भागों में बँटा होता है इसके पहले भाग में पुनर्मूल्यांकन खाता की तरह लेखांकन किया जाता है तथा दूसरे भाग में पहले भाग के विपरीत दिशा में लेखे किये जाते हैं , अर्थात् जिन लेखों को पहले भाग में डेबिट किया । गया वे क्रेडिट में और जो लेखे क्रेडिट में हैं वे डेबिट में लिखे जाते हैं । इस खाते के पहले भाग का शेष पुराने साझेदारों के पुराने अनुपात में उनके पूँजी लेखों में अन्तरित किया जाता है तथा दूसरे भाग का शेष नये सहित सभी साझेदारों के उनके नये अनुपात में अन्तरित कर दिया जाता है ।