Skip to main content

साझेदारी के विघटन का अर्थ ए ( Meaning of Dissolution of Partnership )

साझेदारी के विघटन का अर्थ ए ( Meaning of Dissolution of Partnership ) 

साझेदारी के विघटन से तात्पर्य फर्म का व्यवसाय बन्द कर उसकी समाप्ति से है । साझेदारी के विघटन को साझेदारी का समापन या साझेदारी का विसर्जन भी कहते हैं । विघटन के कारण साझेदारों के परस्पर सम्बन्ध समाप्त हो जाते हैं । भारतीय साझेदारी अधिनियम , 1932 की व्यवस्थाओं के अनुसार विघटन के दो रूप हो सकते हैं - एक साझेदारी का विघटन और दूसरा फर्म का विघटन । साझेदारी के समापन से फर्म का समापन नहीं होता , किन्तु फर्म के विघटन हो जाने पर साझेदारी का विघटन हो जाता है । किसी नये साझेदार के प्रवेश पर , किसी साझेदार के अवकाश ग्रहण पर या किसी साझी की मृत्यु की दशा में पुरानी साझेदारी समाप्त हो जाती है , किन्तु फर्म का विघटन नहीं होता अपितु नयी साझेदारी की स्थापना कर फर्म को चालू रखा जाता है । अतः सामान्यतः साझेदारी के विघटन से आशय फर्म के ही विघटन से है । विघटन पर फर्म की समस्त सम्पत्तियों का विक्रय कर दिया जाता है तथा प्राप्त राशि से दायित्वों का भुगतान करने के पश्चात् शेष राशि सभी साझेदारों में वितरित कर दी जाती है ।


साझेदारी के समापन और फर्म के समापन में अन्तर ( Difference between dissolution onpat and dissolution of partnership firm ) 

साझेदारी के समापन और साझेदारी फर्म के समापन में निम्नानुसार भेद किया जा सकता है -

अन्तर का आधार 

1 . साझेदारों के आपसी सम्बन्ध
 2 . व्यापार की स्थिति 
3 . समापन की अनिवार्यता
 4 . फर्म की संपत्तियों का वितरण


साझेदारी का समापन 

इस समापन में सभी साझेदारों के आपसी सम्बन्ध टूटते नहीं हैं । 

इस समापन में फर्म का व्यापार चलता रहता है । 

साझेदारी के समापन पर फर्म का समा - पन अनिवार्य नहीं है । 

साझेदारी के विघटन पर केवल बहि - र्गामी साझेदार को उसके भाग का भुग - तान फर्म की संपत्तियों से किया जाता


साझेदारी फर्म का समापन 

इसमें सभी साझेदारों के आपसी सम्बन्ध टूट जाते हैं । 

इस समापन से फर्म का व्यवसाय बन्द हो जाता है । 

फर्म के समापन पर साझेदारी भी अनिवार्य रूप से समाप्त हो जाती है । फर्म की समस्त संपत्तियों का विक्रय कर बाह्य दायित्वों का भुगतान किया जाता है तदुपरांत शेष का वितरण समस्त साझेदारों के मध्य किया जाता हैं |

Comments

Popular posts from this blog

प्राप्ति - भुगतान खाते की विशेषताएँ ( Characteristics of Receipts and Payments Account )

प्राप्ति - भुगतान खाते की विशेषताएँ  ( Characteristics of Receipts and Payments Account )  प्राप्ति - भुगतान खाते की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं -  1 . खाते का प्रकार - प्राप्ति - भुगतान खाता एक वास्तविक खाता ( Real account ) है । अत : इसमें वास्तविक खाते के नियम के अनुसार लेन - देन लिखे जाते हैं ।  2 . खाते का निर्माण - प्राप्ति - भुगतान खाते का निर्माण वित्तीय वर्ष के अन्त में किया जाता है ।  3 . पूँजीगत व आगमगत - प्राप्ति - भुगतान खाते में समस्त नगद लेन - देन चाहे वे पूँजीगत हों या आगमगत , लिखे जाते हैं ।  4 . रोकड़ बही का सारांश - प्राप्ति - भुगतान खाता रोकड बही का सारांश है तथा जिसका निर्माण रोकड़ बही के आधार पर ही किया जाता है ।  5 . खाते का शेष - प्राप्ति - भुगतान खाते का शेष सामान्यत : डेबिट होता है जो वर्ष के अन्त में संस्था में उपलब्ध रोकड़ को प्रकट करता ।  प्राप्ति - भुगतान खाता आर्थिक स्थिति का द्योतक नहीं है ( Receipts & Payment A / c does not show the economic status ) -   प्राप्ति - भुगतान खाते से किसी गैर - व्यापार...

साझेदारी संलेख ( Partnership Deed )

साझेदारी संलेख  ( Partnership Deed )  अर्थ ( Meaning ) — साझेदारी संलेख , फर्म के साझेदारों के बीच किया गया एक ऐसा अनुबन्ध या समझौता है जिसमें साझेदारी के व्यापार को चलाने की शर्तों और नियमों का उल्लेख रहता है । साझेदारी की विशेषताओं में यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि साझेदारी , फर्म के साझेदारों के मध्य अनुबन्ध है , जो कि लिखित या मौखिक हो सकता है । अनुबन्ध का लिखित होना साझेदारों के हित में होता है , क्योंकि भविष्य में होने वाले विवादों पर अनुबन्ध की शर्तों के अनुसार उसका निपटारा आसानी से किया जा सकता है ।  साझेदारी संलेख की प्रमुख बातें -  साझेदारी संलेख में प्राय : निम्नलिखित बातों का स्पष्ट उल्लेख होता है -   ( i ) फर्म का नाम एवं पता । ( ii ) साझेदारों के नाम एवं पते । ( iii ) व्यवसाय का क्षेत्र एवं व्यवसाय का स्वरूप । ( iv ) साझेदारों की अवधि । ( v ) साझेदारों की पूँजी एवं प्रत्येक साझेदार का फर्म में हिस्सा । ( vi ) पूँजी लेखों को रखने की विधि । ( vii ) लाभ - हानि का अनुपात । ( viii ) साझेदारों द्वारा ऋण का लेना तथा देना । ( ix ) साझेदार द्वार...

स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता ( Memorandum Revaluation Account )

स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता ( Memorandum Revaluation Account ) - नये साझेदार के प्रवेश पर जब सभी साझेदार यह निर्णय करें कि सम्पत्ति व दायित्व अपने प्रारम्भिक मूल्य पर ही दिखाये जायेंगे अर्थात् पुनर्मूल्यांकन के बाद के मूल्य पर नहीं दिखाये जायेंगे तब स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता बनाया जाता है । यह खाता दो भागों में बँटा होता है इसके पहले भाग में पुनर्मूल्यांकन खाता की तरह लेखांकन किया जाता है तथा दूसरे भाग में पहले भाग के विपरीत दिशा में लेखे किये जाते हैं , अर्थात् जिन लेखों को पहले भाग में डेबिट किया । गया वे क्रेडिट में और जो लेखे क्रेडिट में हैं वे डेबिट में लिखे जाते हैं । इस खाते के पहले भाग का शेष पुराने साझेदारों के पुराने अनुपात में उनके पूँजी लेखों में अन्तरित किया जाता है तथा दूसरे भाग का शेष नये सहित सभी साझेदारों के उनके नये अनुपात में अन्तरित कर दिया जाता है ।