रोकड़ प्रणाली का अर्थ ( Meaning of Cash System )
रोकड़ पद्धति से आशय लेखाकर्म की एक ऐसी प्रणाली से है , जिसमें केवल नकद व्यवहारों को ही लिखा जाता है तथा इसके लिए रोकड़ बही का उपयोग किया जाता है ।
रोकड़ पद्धति एक सरल प्रणाली है । इस पद्धति के अनुसार अनेक बहियों को रखने की आवश्यकता नहीं होती । नकद व्यवहार रोकड़ बही में लिखे जाते हैं तथा यदि कोई उधार व्यवहार हो तो इसे पृथक् बही में याददाश्त हेतु लिख दिया जाता है तथा व्यवहार के नकदीकरण हो जाने पर इसे रोकड़ बही में लिखा जाता है । इस प्रणाली का उपयोग अधिकतर छोटे - व्यापारी , पेशेवर व्यक्ति तथा गैर - व्यापारिक संस्थाओं द्वारा किया जाता है ।
Comments
Post a Comment