रोकड़ पद्धति में रखी जाने वाली प्रमुख बहियाँ या पुस्तकें ( Main Books Mantained in Cash System )
1 . रोकड़ बही ( Cash - Book ) - रोकड़ पद्धति की प्रमुख बही रोकड बही होती है । इस बही में सभी रोकड व्यवहारों का लेखा किया जाता है । इसके लिए एक साधारण रोकड़ बही ही पर्याप्त होती है । उधार व्यवहारों को अलग से एक स्मारक बही में लिख दिया जाता है और जब इनका भुगतान प्राप्त होता है या दिया जाता है , तो उसे रोकड़ बही में लिख दिया जाता है । रोकड़ बही जिस तरह व्यावसायिक संस्थाएँ तैयार करती हैं , उसी तरह गैर - व्यावसायिक संस्थाएँ भी तैयार करती हैं । इसमें सभी प्राप्तियाँ नाम पक्ष की ओर तथा समस्त अनुदा भुगतान जमा पक्ष की ओर लिखे जाते हैं । इसके द्वारा रोकड़ शेष ज्ञात किया जाता है । यह शेष हमेशा विकलन ( नाम ) शेष होता है । रोकड़ बही प्रतिदिन तैयार की जाती है । समय - समय पर रोकड़ का सारांश प्राप्ति एवं भुगतान खाते के लिए निकाला जाता है ।
2 . याददाश्त तथा स्मारक बही ( Memorandum Book ) - यदि उधार व्यवहार होते हैं , तो इस बही लिख लिये जाते हैं और जैसे कोई भुगतान प्राप्त होता है या भुगतान किया जाता है , तो उसका लेखा रोकड़ बही कर दिया जाता है तथा उस व्यवहार को याददाश्त बही में काट दिया जाता है ।
3 . स्टॉक बही या स्टॉक पुस्तक ( Stock Book or Stock Register ) - संस्था द्वारा खरीदी गयी विभिन्न सम्पत्तियों एवं वस्तुओं जैसे - फर्नीचर , पुस्तकें , भवन , बर्तन आदि का लेखा करने के लिए इस पुस्तक का उपयोग किया जाता है , ज्यों ही कोई स्थायी सम्पत्ति खरीदी जाती है , उसका ले खा रोकड़ बही में करने के साथ ही साथ इस स्टॉक रजिस्टर में भी तत्काल उसकी प्रविष्टि कर दी जाती है । इस रजिस्टर से उस सम्पत्तियों को जो कि नष्ट हो जाती हैं या उपयोग कर ली जाती हैं उनकी प्रविष्टि भी टीप सहित बही में कर दी जाती है , अन्त में यही बही सम्पत्ति का सही - सही शेष प्रकट करती है ।
4 . सदस्यों का रजिस्टर ( Register of Members ) - गैर - व्यापारिक संस्थाओं में सदस्यों से प्राप्त चन्दे तथा उनके द्वारा प्राप्त दान आदि के हिसाब - किताब इस रजिस्टर में रखे जाते हैं ।
5 . वेतन एवं मजदूरी बही ( Salary and Wages Register ) - गैर - व्यावसायिक संस्थाओं के कार्य हेतु कर्मचारियों एवं मजदूरों की नियुक्ति की जाती है । इन कर्मचारियों एवं मजदूरों को वेतन एवं मजदूरी देनी पड़ती है । वेतन एवं मजदूरी का हिसाब इस बही में रखा जाता है । माह के अन्त में बही के योग को रोकड़ बही में प्रविष्ट कर देते हैं ।
6 . अन्य रजिस्टर या पुस्तकें ( Other Books and Registers ) - संस्था के कार्य - संचालन के अनुसार अलग - अलग संस्थाओं को कुछ विशेष प्रकार की पुस्तकें रखनी पड़ती हैं , जैसे - विद्यालयों के लिए शुल्क रजिस्टर , साहित्य परिषदों के लिए चन्दा रजिस्टर तथा धार्मिक संस्थाओं द्वारा दानदाताओं का रजिस्टर आदि ।
Comments
Post a Comment