आय - व्यय खाता तथा लाभ - हानि खाता में अन्तर ( Difference between Income and Expenditure Account and Profit & Loss Account )
आय - व्यय खाता तथा लाभ - हानि खाता में अन्तर
( Difference between Income and Expenditure Account and Profit & Loss Account )
अन्तर का आधार
1 . तैयार करना
2 . विधि
3 . उद्देश्य
4 . सकल लाभ या सकल हानि
5 . शुद्ध लाभ / हानि का व्यवहार
आय - व्यय खाता
यह खाता गैर - व्यापारिक संस्थाओं द्वारा तैयार किया जाता है ।
यह खाता प्राप्ति - भुगतान खाते से बनाया जाता है ।
इस खाते को बनाने का उद्देश्य आय का व्यय पर आधिक्य या व्यय का आय पर आधिक्य की जानकारी प्राप्त करना होता है ।
इस खाते से सकल लाभ या सकल हानि की राशि ज्ञात नहीं होती ।
शुद्ध लाभ / हानि पूँजी कोष में जोड़ी या घटाई जाती है ।
लाभ - हानि खाता
यह खाता व्यापारिक संस्थाओं द्वारा तैयार किया जाता है ।
यह खाता परीक्षा - सूची से बनाया जाता हैं|
इस खाते को बनाने का उद्देश्य व्यापार का शुद्ध लाभ या हानि की जानकारी प्राप्त करना होता है ।
इस खाते से संकल लाभ या सकल हानि की राशि ज्ञात होती है ।
शुद्ध लाभ या हानि या तो पूँजी में जोड़ी - घटाई जाती है अथवा अंश धारियों में वितरित की जा सकती है ।
Comments
Post a Comment