Skip to main content

आय - व्यय खाता तथा प्राप्ति - भुगतान खाता में अन्तर ( Difference between Income and Expenditure Account and Receipts and Payments Account )

आय - व्यय खाता तथा प्राप्ति - भुगतान खाता में अन्तर ( Difference between Income and Expenditure Account and Receipts and Payments Account )

 अन्तर का आधार

1 . खाते का प्रकार
 2 . खाते का निर्माण
 3 . पक्ष 
4 . रोकड़ शेष
 5 . पूँजीगत एवं आगमगत मदें
 6 . आय तथा व्यय की अवधि 
7 . समायोजन 
8 . स्थिति विवरण ( चिट्ठा )
 9 . अंतिम शेष का अन्तरण


प्राप्ति - भुगतान खाता 

यह एक वास्तविक खाता है । 

यह खाता रोकड़ बही के आधार पर बनाया जाता है ।

 इस खाते के डेबिट पक्ष में प्राप्तियाँ तथा क्रेडिट पक्ष में भुगतान लिखे जाते हैं ।

 इस खाते में प्रारंभिक व अन्तिम दोनों रोकड़ शेष लिखे जाते हैं । 

इस खाते में पूँजीगत व आगमगत दोनों प्रकार की मदों को लिखा जाता है

 इस खाते में चालू वर्ष में प्राप्त की गई एवं भुगतान की गई समस्त राशियाँन्धित लिखी जाती हैं चाहे फिर ये राशियाँ गत वर्ष या आगामी वर्ष से सम्बन्धित हों | 

इस खाते में अदत्त , पूर्वदत्त , अप्राप्त तथा | ह्रास आदि समायोजन नहीं किये जाते हैं |
इस खाते के साथ स्थिति विवरण नहीं बनाया जाता । 

इस खाते का अंतिम शेष आगामी वर्ष के लिए प्राप्ति भुगतान खाते में अंतरित कर दिया जाता है ।


आय - व्यय खाता 

यह एक नाममात्र का खाता है । 

यह खाता प्राप्ति - भुगतान खाते की सहायता से बनाया जाता है ।

 इस खाते के डेबिट पक्ष में व्यय तथा क्रेडिट पक्ष में आय को लिखा जाता हैं |

 इस खाते में किसी भी रोकड़ शेष को नहीं लिखा जाता है ।

 इस खाते में केवल आगमगत मदों को ही लिखा जाता है । 

इस खाते में केवल चालू वर्ष से सम्ब न्धित आय - व्यय की राशियाँ लिखी जाती हैं । 

इस खाते में आय - व्यय से सम्बन्धित सभी प्रकार के समायोजन किये जाते इस खाते के साथ स्थिति विवरण बनाना आवश्यक है । 

इस खाते का अंतिम शेष स्थिति विवरण में पूँजी कोष में अन्तरित कर दिया जाता है ।

Comments

Popular posts from this blog

प्राप्ति - भुगतान खाते की विशेषताएँ ( Characteristics of Receipts and Payments Account )

प्राप्ति - भुगतान खाते की विशेषताएँ  ( Characteristics of Receipts and Payments Account )  प्राप्ति - भुगतान खाते की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं -  1 . खाते का प्रकार - प्राप्ति - भुगतान खाता एक वास्तविक खाता ( Real account ) है । अत : इसमें वास्तविक खाते के नियम के अनुसार लेन - देन लिखे जाते हैं ।  2 . खाते का निर्माण - प्राप्ति - भुगतान खाते का निर्माण वित्तीय वर्ष के अन्त में किया जाता है ।  3 . पूँजीगत व आगमगत - प्राप्ति - भुगतान खाते में समस्त नगद लेन - देन चाहे वे पूँजीगत हों या आगमगत , लिखे जाते हैं ।  4 . रोकड़ बही का सारांश - प्राप्ति - भुगतान खाता रोकड बही का सारांश है तथा जिसका निर्माण रोकड़ बही के आधार पर ही किया जाता है ।  5 . खाते का शेष - प्राप्ति - भुगतान खाते का शेष सामान्यत : डेबिट होता है जो वर्ष के अन्त में संस्था में उपलब्ध रोकड़ को प्रकट करता ।  प्राप्ति - भुगतान खाता आर्थिक स्थिति का द्योतक नहीं है ( Receipts & Payment A / c does not show the economic status ) -   प्राप्ति - भुगतान खाते से किसी गैर - व्यापार...

साझेदारी संलेख ( Partnership Deed )

साझेदारी संलेख  ( Partnership Deed )  अर्थ ( Meaning ) — साझेदारी संलेख , फर्म के साझेदारों के बीच किया गया एक ऐसा अनुबन्ध या समझौता है जिसमें साझेदारी के व्यापार को चलाने की शर्तों और नियमों का उल्लेख रहता है । साझेदारी की विशेषताओं में यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि साझेदारी , फर्म के साझेदारों के मध्य अनुबन्ध है , जो कि लिखित या मौखिक हो सकता है । अनुबन्ध का लिखित होना साझेदारों के हित में होता है , क्योंकि भविष्य में होने वाले विवादों पर अनुबन्ध की शर्तों के अनुसार उसका निपटारा आसानी से किया जा सकता है ।  साझेदारी संलेख की प्रमुख बातें -  साझेदारी संलेख में प्राय : निम्नलिखित बातों का स्पष्ट उल्लेख होता है -   ( i ) फर्म का नाम एवं पता । ( ii ) साझेदारों के नाम एवं पते । ( iii ) व्यवसाय का क्षेत्र एवं व्यवसाय का स्वरूप । ( iv ) साझेदारों की अवधि । ( v ) साझेदारों की पूँजी एवं प्रत्येक साझेदार का फर्म में हिस्सा । ( vi ) पूँजी लेखों को रखने की विधि । ( vii ) लाभ - हानि का अनुपात । ( viii ) साझेदारों द्वारा ऋण का लेना तथा देना । ( ix ) साझेदार द्वार...

स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता ( Memorandum Revaluation Account )

स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता ( Memorandum Revaluation Account ) - नये साझेदार के प्रवेश पर जब सभी साझेदार यह निर्णय करें कि सम्पत्ति व दायित्व अपने प्रारम्भिक मूल्य पर ही दिखाये जायेंगे अर्थात् पुनर्मूल्यांकन के बाद के मूल्य पर नहीं दिखाये जायेंगे तब स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता बनाया जाता है । यह खाता दो भागों में बँटा होता है इसके पहले भाग में पुनर्मूल्यांकन खाता की तरह लेखांकन किया जाता है तथा दूसरे भाग में पहले भाग के विपरीत दिशा में लेखे किये जाते हैं , अर्थात् जिन लेखों को पहले भाग में डेबिट किया । गया वे क्रेडिट में और जो लेखे क्रेडिट में हैं वे डेबिट में लिखे जाते हैं । इस खाते के पहले भाग का शेष पुराने साझेदारों के पुराने अनुपात में उनके पूँजी लेखों में अन्तरित किया जाता है तथा दूसरे भाग का शेष नये सहित सभी साझेदारों के उनके नये अनुपात में अन्तरित कर दिया जाता है ।