आय - व्यय खाते की विशेषताएँ
( Characteristics of Income and Expenditure Account )
आय - व्यय खाते की मुख्य विशेषताएँ निम्नानुसार हैं -
1 . खाते के प्रकार - आय - व्यय खाता एक नाममात्र का खाता ( Nominal Account ) है ।
2 . लाभ - हानि खाते का प्रतिरूप - आय - व्यय खाता लाभ - हानि खाते का प्रतिरूप है अर्थात् इसे लाभ हानि खाते की तरह ही बनाया जाता है ।
3 . खाते का निर्माण - आय - व्यय खाते का निर्माण गैर - व्यापारिक संस्थाओं द्वारा वित्तीय वर्ष के अन्त में किया जाता है ।
4 . आगमगत मदें - आय - व्यय खाते में उस वर्ष के आगमगत व्यय तथा आगमगत आय की मदों को लिखा जाता है । जिस वर्ष के लिये आय - व्यय खाता बनाया जाना है ।
5 . समायोजन - आय - व्यय खाते में अदत्त , पूर्वदत्त , उपार्जित , अनुपार्जित तथा स्थायी सम्पत्तियों पर ह्रास आदि समायोजन किये जाते हैं ।
6 . खाते का शेष - आय - व्यय खाते का यदि क्रेडिट शेष है तो यह आय के आधिक्य को और यदि डेबिट शेष है तो यह व्यय के आधिक्य को प्रकट करता है ।
Comments
Post a Comment