मूल्यह्रास के लक्षण या विशेषताएँ-
(Characteristics of Depreciation )
(Characteristics of Depreciation )
मूल्यह्रास के लक्षण या विशेषताएँ निम्नानुसार हैं -
1 . स्थायी सम्पत्तियों से सम्बन्ध - मूल्यह्रास का सम्बन्ध में लिखे गए मूल्य से है , न कि बाजार अथवा विक्रय मूल्य से ।
2 . पुस्तकीय मूल्य से सम्बन्ध - मूल्यह्रास का सम्बन्ध सम्पत्ति के पुस्तकीय मूल्य ( Book - value ) अर्थात् हिसाब की पुस्तकों में लिखे गए मूल्य से है , न कि बाजार अथवा विक्रय मूल्य से ।
3 . सम्पत्ति के मूल्य में निरन्तर कमी - मूल्यह्रास स्थायी सम्पत्ति के मूल्य में निरन्तर या लगातार होने वाली कमी को प्रकट करता है ।
4 . सम्पत्ति के मूल्य में स्थायी कमी - मूल्यह्रास के कारण सम्पत्ति के मूल्य में स्थायी कमी आ जाती है जिसे किसी भी प्रकार से पूरा किया जाना संभव नहीं है ।
5 . सम्पत्ति की उपस्थिति - मूल्यह्रास व्यवसाय में स्थायी सम्पत्ति की उपस्थिति के कारण उत्पन्न होता है , चाहे उसका प्रयोग होता हो अथवा नहीं ।
6 . व्यापारिक व्यय - मूल्यह्रास अन्य व्ययों की भाँति व्यवसाय का एक आवश्यक व्यय है जिसका लेखांकन व्यापारिक व्यय के रूप में किया जाता है ।
Comments
Post a Comment