Skip to main content

क्या लाभ होने पर ही ह्रास का आयोजन करना चाहिए ?

क्या लाभ होने पर ही ह्रास का आयोजन करना चाहिए ?

व्यवसाय में स्थायी सम्पत्तियों का प्रयोग लाभार्जन हेतु किया जाता है । इनके निरन्तर उपयोग से इनक मूल्य में कमी आती है । इस प्रकार यह कमी लाभार्जन हेत किये जाने वाले अन्य व्ययों की भाँति होती है । सम्पत्ति के मूल्य में इस प्रकार आई कमी या ह्रास को अन्य व्ययों की भाँति लाभ - हानि खाते के नामे पक्ष में अंकित किया जाता है । सम्पत्ति पर खर्च उत्पादक व्यय माना जाता है अत : हास की व्यवस्था लाभ में से नहीं की जाती है , वरन् हास की व्यवस्था करने के बाद ही लाभ का मूल्यांकन किया जाता है । यदि व्यापार में लाभ नहीं वरन् हानि हो रही हो तब भी ह्रास की व्यवस्था की जाती है , भले ही हानि अधिक हो जाये । जिस प्रकार व्यापार में लाभ हो या हानि , प्रत्येक दशा में नौकर की सेवाओं के बदले वेतन देना आवश्यक होता है , उसी प्रकार " हास व्यवसाय का कोई दान नहीं जो कि लाभ होने पर ही दिया जाता हो , बल्कि यह व्यय प्रभार है जिसकी व्यवस्था प्रत्येक परिस्थितियों में आवश्यक है । "

उच्चावचन का अर्थ ( Meaning of fluctuation )  — बाजार में स्थायी सम्पत्तियों की माँग और उसकी पूर्ति में होने वाले परिवर्तन से सम्पत्तियों के मूल्य भी घटते तथा बढ़ते रहते हैं । यह परिवर्तन निरन्तर जारी रहता है फलस्वरूप सम्पत्तियों के मूल्य में होने वाली कमी या वृद्धि स्थायी नहीं रहती । उच्चावचन बाजार की एक स्वाभाविक प्रवृत्ति है , जिसमें सम्पत्ति के मूल्य में कमी होने पर इसे मूल्यह्रास नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह कमी अस्थायी होती है और कुछ समय बाद सम्पत्ति के मूल्य में वृद्धि भी हो सकती है ।

Comments

Popular posts from this blog

प्राप्ति - भुगतान खाते की विशेषताएँ ( Characteristics of Receipts and Payments Account )

प्राप्ति - भुगतान खाते की विशेषताएँ  ( Characteristics of Receipts and Payments Account )  प्राप्ति - भुगतान खाते की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं -  1 . खाते का प्रकार - प्राप्ति - भुगतान खाता एक वास्तविक खाता ( Real account ) है । अत : इसमें वास्तविक खाते के नियम के अनुसार लेन - देन लिखे जाते हैं ।  2 . खाते का निर्माण - प्राप्ति - भुगतान खाते का निर्माण वित्तीय वर्ष के अन्त में किया जाता है ।  3 . पूँजीगत व आगमगत - प्राप्ति - भुगतान खाते में समस्त नगद लेन - देन चाहे वे पूँजीगत हों या आगमगत , लिखे जाते हैं ।  4 . रोकड़ बही का सारांश - प्राप्ति - भुगतान खाता रोकड बही का सारांश है तथा जिसका निर्माण रोकड़ बही के आधार पर ही किया जाता है ।  5 . खाते का शेष - प्राप्ति - भुगतान खाते का शेष सामान्यत : डेबिट होता है जो वर्ष के अन्त में संस्था में उपलब्ध रोकड़ को प्रकट करता ।  प्राप्ति - भुगतान खाता आर्थिक स्थिति का द्योतक नहीं है ( Receipts & Payment A / c does not show the economic status ) -   प्राप्ति - भुगतान खाते से किसी गैर - व्यापार...

साझेदारी संलेख ( Partnership Deed )

साझेदारी संलेख  ( Partnership Deed )  अर्थ ( Meaning ) — साझेदारी संलेख , फर्म के साझेदारों के बीच किया गया एक ऐसा अनुबन्ध या समझौता है जिसमें साझेदारी के व्यापार को चलाने की शर्तों और नियमों का उल्लेख रहता है । साझेदारी की विशेषताओं में यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि साझेदारी , फर्म के साझेदारों के मध्य अनुबन्ध है , जो कि लिखित या मौखिक हो सकता है । अनुबन्ध का लिखित होना साझेदारों के हित में होता है , क्योंकि भविष्य में होने वाले विवादों पर अनुबन्ध की शर्तों के अनुसार उसका निपटारा आसानी से किया जा सकता है ।  साझेदारी संलेख की प्रमुख बातें -  साझेदारी संलेख में प्राय : निम्नलिखित बातों का स्पष्ट उल्लेख होता है -   ( i ) फर्म का नाम एवं पता । ( ii ) साझेदारों के नाम एवं पते । ( iii ) व्यवसाय का क्षेत्र एवं व्यवसाय का स्वरूप । ( iv ) साझेदारों की अवधि । ( v ) साझेदारों की पूँजी एवं प्रत्येक साझेदार का फर्म में हिस्सा । ( vi ) पूँजी लेखों को रखने की विधि । ( vii ) लाभ - हानि का अनुपात । ( viii ) साझेदारों द्वारा ऋण का लेना तथा देना । ( ix ) साझेदार द्वार...

स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता ( Memorandum Revaluation Account )

स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता ( Memorandum Revaluation Account ) - नये साझेदार के प्रवेश पर जब सभी साझेदार यह निर्णय करें कि सम्पत्ति व दायित्व अपने प्रारम्भिक मूल्य पर ही दिखाये जायेंगे अर्थात् पुनर्मूल्यांकन के बाद के मूल्य पर नहीं दिखाये जायेंगे तब स्मरण पुनर्मूल्यांकन खाता बनाया जाता है । यह खाता दो भागों में बँटा होता है इसके पहले भाग में पुनर्मूल्यांकन खाता की तरह लेखांकन किया जाता है तथा दूसरे भाग में पहले भाग के विपरीत दिशा में लेखे किये जाते हैं , अर्थात् जिन लेखों को पहले भाग में डेबिट किया । गया वे क्रेडिट में और जो लेखे क्रेडिट में हैं वे डेबिट में लिखे जाते हैं । इस खाते के पहले भाग का शेष पुराने साझेदारों के पुराने अनुपात में उनके पूँजी लेखों में अन्तरित किया जाता है तथा दूसरे भाग का शेष नये सहित सभी साझेदारों के उनके नये अनुपात में अन्तरित कर दिया जाता है ।