रोकड़ पद्धति के अनुसार वार्षिक लेखा विवरण ( Annual Statements )
रोकड़ बही तिथिवार क्रम से लिखी जाती है । इसमें व्यवहारों का लेखा विस्तार से किया जाता है , किन्तु इस बही के आधार पर एक निश्चित अवधि की आय तथा किये गए व्ययों को ज्ञात नहीं किया जा सकता और न ही संस्था की आर्थिक स्थिति ज्ञात की जा सकती है । अत : वित्तीय वर्ष के अन्त में विभिन्न मदों से प्राप्त राशि तथा विभिन्न मदों पर किये गए भुगतान , निर्धारित वर्ष की आय - व्यय की जानकारी तथा संस्था की आर्थिक स्थिति ज्ञात करने के लिए वार्षिक लेखा विवरण तैयार किये जाते हैं । इसके अन्तर्गत् संस्थाएँ निम्नलिखित वार्षिक लेखे तैयार करती हैं -
1 . प्राप्ति - भुगतान खाता ( Receipts and Payments A / c )
2 . आय - व्यय खाता ( Income and Expenditure A / c )
3 . चिट्ठा ( Balance Sheet )
Comments
Post a Comment